राजस्थानी भाषा दिवस मनाया
राजस्थानी विभाग, सामाजिक विज्ञान और मानविकी महाविधालय द्वारा विभाग में राजस्थानी भाषा पर एक विस्तृत चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थानी विभाग के प्रभारी डा. सुरेश सालवी ने राजस्थानी लोककला एवं उनके महत्व पर प्रकाश डाला।

पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मणसिंह राव ने राजस्थानी की प्राचीन विधाओं पर चर्चा करते हुए इनका साहित्यिक योगदान उजागर किया। डॉ. लोकेश राठौड़ ने आधुनिक गद्य साहित्य की विभिन्न विधाओं के विकास के बारे में जानकारी दी।
डॉ. नीता कोठारी ने लोकजीवन में राजस्थानी के सांस्कृतिक एवं साहितियक स्वरूप की महत्ती भूमिका को प्रतिपादित किया। शोध छात्र महिपाल गरासिया ने वागड़ी संस्कृति और वागड़ के लोक साहित्य पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर राजस्थानी भाषा, लोक साहित्य, संस्कृति एवं बोलियों पर विभाग के शोधार्थी एवं विधार्थियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए राजस्थानी भाषा दिवस मनाया।