राजस्थान की सबसे बड़ी ईनामी शतरंज प्रतियोगिता

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में पांचवी श्री नन्दलाल पंडियार स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय ओपन फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता 24 अगस्त से चेटक सर्कल स्थित भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित होगी।

 | 
राजस्थान की सबसे बड़ी ईनामी शतरंज प्रतियोगिता

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में पांचवी श्री नन्दलाल पंडियार स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय ओपन फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता 24 अगस्त से चेटक सर्कल स्थित भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित होगी।

चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि 6,00,000/- रूपये होगी जिसका प्रथम, द्वितिय व तृतीय पुरस्कार क्रमशः 50,000 रू., 35,000 रू., 20,000 रू. सहित प्रथम बीस स्थानो के साथ-साथ विभिन्न आयु वर्गो व रेटिंग में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर इन पुरस्कारों को विभिन्न खिलाड़ी हासिल करेंगे साथ ही फीडे रेटिंग 1601 से 1900 से कम विजेता को 30,000/- रूपये, फीडे रेटिंग 1401 से 1600 तक के विजेता को 25,000/- रूपये, फीडे रेटिंग 1201 से 1400 तक के विजेता को 15,000/- व फीडे रेटिंग 1200 से कम के विजेता को 10,000/- रूपयों का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। प्रतियोगिता में फीडे रेटेड खिलाड़ीयों के साथ-साथ अनरेटेड खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जो अपने बेहतर प्रदर्शन से अपनी फीडे रेटिंग को बढ़ायेंगे साथ ही अनरेटेड खिलाड़ीयों के लिए फीडे रेटिंग लेने का मौका रहेगा।

प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण एशियन मेडलिस्ट व अरावली अलंकरण से सम्मानित जयपुर की सोनाक्षी राठौड़, कई बार के राजस्थान चैम्पियन व नेशनल बी. के संयुक्त विजेता जोधपुर के कांतिलाल दवे के अलावा लेकसिटी के उदयमान शातिर ध्रुव दक, दिव्यांशु बाबेल, अरूण कटारिया, गौतम कटारिया, भावेष पण्डियार, कुनाल छाबडा, प्रभव माहेश्वरी, आयुष लोढ़ा सहित कई नामचीन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में कुल 9 चक्र अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से खेले जायेंगे।

उपाध्यक्ष डॉ. ओम साहु ने बताया कि प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण आयोजको द्वारा पुरे भारत मे होने वाली फिड़े रेटिंग प्रतियोगिता से बिल्कुल अलग व्यवस्था की गई है जिसमे नियम के अनुसार प्राइज़ मनी का 1ः आयोजक लेते है परन्तु चेस इन लेकसिटी द्वारा कराई जा रही इस पांचवी श्री नन्दलाल पंडियार स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता मे बिल्कुल कम फीस के साथ खिलाड़ीयों को इतना बडा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही खिलाड़ीयों को निःशुल्क ठहराने की होटल व्यवस्था व सभी खिलाडि़यों के खाने की निःशुल्क व्यवस्था जिसमें नाश्ता लंच व डिनर शामिल है।

संरक्षक चन्द्र प्रकाश भट्ट ने बताया कि राजस्थान की सबसे बड़ी ईनाम वाली राशि की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। भारतवर्ष से लगभग 400 रेटेड खिलाडि़यों के इस प्रतियोगिता में भाग लेने की आशा की जा रही है। यह शतरंज प्रतियोगिता विश्व शतरंज महासंघ, ऑल इण्डिया चेस फेडरेशन, ऑल राजपूताना शतरंज संघ से अधिकृत है।  सचिव विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक महापौर नगर निगम श्री चन्द्रसिंह जी कोठारी के मार्गदर्शन में यह विशाल प्रतियोगिता सम्पन्न होगी।

संरक्षक व जिला क्रीड़ा परिषद् सदस्य देवेन्द्र साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक महाराष्ट्र के अर्न्तराष्ट्रीय निर्णायक स्वपनील बंसोड़ व लेकसिटी के अर्न्तराष्ट्रीय निर्णायक राजेन्द्र तेली होंगे। प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों के शातिरों के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका से भी खिलाड़ीयों के भाग लेने की संभावना है। शहर के इच्छुक खिलाड़ी व विद्यालय अपनी प्रविष्टी लखारा चौक स्थित चेस इन लेकसिटी कार्यालय में करा सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News