राजस्थान की बेटी निकिता ने रचा इतिहास, NEET-UG 2026 किया क्वालिफाई

 | 
राजस्थान की बेटी निकिता ने रचा इतिहास, NEET-UG 2026 किया क्वालिफाई

Udaipur Times, Success Story : कहते है की जो मेहनत करना जानते है वो एक न एक दिन इतिहास जरूर रचते है। आज हम ऐसी ही मेहनत की मिसाल बनी राजस्थान की बेटी के बारे में जानकारी देने वाले है। 

राजस्थान के कोटपूतली क्षेत्र के पवाला राजपूत गांव की बेटी निकिता छावड़ी ने NEET-UG 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

निकिता, श्यामलाल छावड़ी की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता से गांव के युवाओं में भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

परिजनों ने बताया कि निकिता ने निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। निकिता की सफलता पर समाज के लोगों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News