राजस्थान की बेटी सपना ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में भारतीय नौसेना में बनी सब लेफ्टिनेंट

 | 
राजस्थान की बेटी सपना ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में भारतीय नौसेना में बनी सब लेफ्टिनेंट

Udaipur Times, Success Story : राजस्थान वासियों के लिए बड़े गर्व की खबर है। राजस्थान के रामगढ़ शहर के बिजुलिया आदर्शनगर कालोनी की सपना शर्मा का भारतीय नौसेना में चयन हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत सब लेफ्टिनेंट (नवल एयर ऑपरेशन आफिसर) पद पर चुना गया है। सपना केरल के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में प्रशिक्षण लेंगी। उन्होंने एसएसबी की कठिन परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की।

जानकारी के लिए आपकों बता दें की सपना भारतीय सशस्त्र सेना में शामिल होने वाली अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय दादा रवींद्र शर्मा और दादी आशादेवी के आशीर्वाद के साथ पिता विंग कमांडर संजीव शर्मा और माता पूनम शर्मा की प्रेरणा को दिया।

विंग कमांडर संजीव शर्मा वर्तमान में सैनिक स्कूल तिलैया के उप-प्राचार्य हैं। दादा रवींद्र शर्मा 1993 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।

सपना को सेना का अनुशासन और देशभक्ति की परंपरा बचपन से ही परिवार में मिली। सपना की इस सफलता से परिवार और पूरे शहर में खुशी है।

सपना के दादा रवींद्र शर्मा ने कहा कि पोती ने पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। आदर्शनगर में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।

इसके साथ ही लोगों का कहना है कि सपना ने साबित किया है कि रामगढ़ की बेटियां आसमान और समुद्र, दोनों में उड़ान भर सकती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News