सेलिब्रेशन माॅल में सज रही राजस्थान की झलक
राजस्थान की कला एवं संस्कृति के प्रति अपने प्यार एवं सम्मान को दर्शाने हेतु दिनांक 8 से 18 फरवरी तक आयोजित इस 11 दिवसीय आयोजन में जहाँ एक ओर माॅल में आने वाले आगंतुको को राजस्थानी कढ़ाई, बुनाई के कपडे, आभूषण, जूतियां इत्यादि की खरीददारी का लुत्फ उठाने का मौका मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर आकर्षक सेल्फी कार्नर में अपने दोस्त और परिवारजन के साथ यादगार फोटो खींचने का अवसर भी मिल रहा है।

इन सबके अलावा प्रत्येक सप्ताहंत पर राजस्थानी संस्कृति के आकर्षक एवं मनोरंजक पर्फॉर्मन्सेस को अपने परिवारवालो के साथ देखने का सुअवसर भी मिल रहा है ।
एक ओर जहाँ कुम्हार का चाक चल रहा है, जिसको देख कर बच्चे बहुत अचंभित हो रहे हैं एवं अपने हाथों से मिट्टी के आइटम्स जैसे दिये, कुल्हड़, गुल्लक, कटोरा इत्यादि बनवा रहे हैं साथ ही उन पर अपने नामों को ऊकेर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कोई अपना हेण्ड स्केच पोट्रेट बनवा रहा हैतो कोई नेल आर्ट।
वहीं कुछ लोग मक्की की पापड़ी एवं गरमा-गरम राब का सुस्वादन कर रहे हैं एवं कुछ युवतियाँ राजस्थानी चूडिय़ाँ, बन्धेज इत्यादि की खरीददारी कर रही हैं। ये सभी नजारे सेलिब्रेशन मॉल में चल रहे म्हारो राजस्थान के आयोजन के हैं ।