राजस्थान का ‘उदयपुर मॉडल’ बदलेगा इन 5 शहरों की तस्वीर, सीएम भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान
Udaipur Times, Rajasthan News : राजस्थान वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अब प्रदेश के अन्य शहरों के विकास की राह राजस्थान की पर्यटन राजधानी उदयपुर का स्मार्ट सिटी मॉडल तय करने वाला है अब उदयपुर के हाथों मन इन 5 शहरों की बागडोर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, CM बजट घोषणा 2025-26 के तहत राज्य सरकार ने उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को नाथद्वारा, माउंटआबू, जैसलमेर, भीलवाड़ा और बालोतरा जिले के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है।
मिली जानकारी के अनुसार, उदयपुर स्मार्ट सिटी को इन परियोजनाओं के लिए राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज एवं अवसंरचना निगम लिमिटेड ने परियोजना प्रबंधन सलाहकार नियुक्त किया है। इन शहरों के लिए विकास योजनाओं की रूपरेखा उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड तैयार करेगी, तकनीकी मार्गदर्शन देगी और परियोजनाओं की मॉनिटरिंग भी करेगी। Smart City Model
जानकारी के मुताबिक, इसी तरह विकास को बढ़ावा देने के लिए जयपुर को छह शहर, कोटा को तीन और अजमेर को दो शहरों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उदयपुर स्मार्ट सिटी को पांच शहरों की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें दो प्रमुख पर्यटन शहर शामिल है। Smart City Model
मिली जानकारी के अनुसार, इस 5 शहरों के विकास मॉडल पांचों शहरों की पहचान और जरूरतों के अनुसार अलग-अलग विकास मॉडल तैयार किए जाएंगे। इनमें स्वच्छता, हरित क्षेत्र बढ़ाने और आधुनिक शहरी अवसंरचना विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कीये जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के प्रमुख पर्यटन शहर जैसलमेर और माउंटआबू हैं। इसलिए इन्हें पर्यटन सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के दृष्टिकोण से विकसित किया जाएगा। उदयपुर स्वयं एक पर्यटन नगरी है, ऐसे में यहां के अनुभव का उपयोग इन शहरों के विकास में किया जाएगा। माउंटआबू में 30 करोड़ और जैसलमेर में 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। Smart City Model
मिली जानकारी के अनुसार, नाथद्वारा धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र है और श्रीनाथजी मंदिर के कारण यहां देशभर से विशेष रूप से गुजरात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में धार्मिक पर्यटन और तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यहां 30 करोड़ की विशेष योजनाएं तैयार की जाएंगी।
जानकारी के मुताबिक, भीलवाड़ा और बालोतरा औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर हैं। इन शहरों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि औद्योगिक विकास के साथ-साथ शहरों की हरित और स्वच्छ पहचान भी मजबूत हो सके। भीलवाड़ा में 90 करोड़ और बालोतरा में 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। Smart City Model
मिली जानकारी के अनुसार, उदयपुर स्मार्ट सिटी इन परियोजनाओं को लेकर संबंधित जिलों के प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है। संबंधित जिलों के कलेक्टर अपने-अपने शहरों की आवश्यकताओं और संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार कर रहे हैं। इन योजनाओं के आधार पर तय किया जाएगा कि किस परियोजना पर कितना बजट खर्च किया जाएगा।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
