राजेंद्र मीना सोसायटी ऑफ़ रेडियोग्राफर के प्रदेश सचिव नियुक्त

राजेन्द्र सिंह मीना को प्रदेश सचिव के साथ साथ उदयपुर सम्भाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है

 | 
rajendra meena

उदयपुर 27 नवंबर 2021। सोसायटी आफ राजस्थान रेडियोग्राफर एंड रेडिएशन टेक्नोलॉजिस्ट संगठन द्वारा महाराणा भूपाल हॉस्पिटल उदयपुर में कार्यरत वरिष्ठ रेडियोग्राफर राजेन्द्र सिंह मीना को रेडियोग्राफर सोसायटी का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। 

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वकी अहमद ने राजेन्द्र सिंह मीना को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। राजेन्द्र सिंह मीना को प्रदेश सचिव के साथ साथ उदयपुर सम्भाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है । 

राजेन्द्र सिंह मीना कार्यालय कर्मचारी वेतन विसंगति परिक्षण समिति वित्त विभाग जयपुर द्वारा आमंत्रित 30 नवंबर 2021 की बैठक में सोसायटी ऑफ रेडियोग्राफर की 5 सदस्य टीम में शामिल होंगे। यह जानकारी सोसायटी के संरक्षक मनोज सक्सेना द्वारा दी गई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News