अंतरराष्ट्रीय निर्णायक राजेंद्र तेली बने राजस्थान एडहॉक शतरंज कमेटी के चेयरमैन
जाने-माने सीनियर शतरंज प्रशिक्षक व अंतरराष्ट्रीय निर्णायक राजेंद्र तेली को राजस्थान शतरंज संघ एडहॉक कमेटी का चेयरमैन मनोनीत किया गया।
ऑल इंडिया चेस फेडरेशन ने राजस्थान राज्य की शतरंज संघ इकाई ऑल राजपूताना चैस एसोसिएशन को भंग कर दिया है। लेकिन प्रदेश में शतरंज के आयोजन में कोई व्यवधान न हो इसको ध्यान में रखते हुए राजस्थान संघ की 5 सदस्य एक एडहॉक कमेटी का गठन किया गया।
उदयपुर 28 फरवरी 2020। लेकसिटी उदयपुर के जाने-माने सीनियर शतरंज प्रशिक्षक व अंतरराष्ट्रीय निर्णायक राजेंद्र तेली को राजस्थान शतरंज संघ एडहॉक कमेटी का चेयरमैन मनोनीत किया गया।
हाल ही में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन ने राजस्थान राज्य की शतरंज संघ इकाई ऑल राजपूताना चैस एसोसिएशन को भंग कर दिया है। लेकिन प्रदेश में शतरंज के आयोजन में कोई व्यवधान न हो इसको ध्यान में रखते हुए राजस्थान संघ की 5 सदस्य एक एडहॉक कमेटी का गठन किया गया।
राजस्थान एडहॉक शतरंज कमेटी में बतौर चेयरमैन राजेंद्र तेली, जयपुर से दीपेंद्र शर्मा समन्वयक, व सदस्य के रूप में दौसा की केजी शर्मा, चित्तौड़ के कमलेश चौधरी व जयपुर के मिलन गावड़े को शामिल किया गया।