राजेन्द्र तेली को अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक का पहला नॉर्म हासिल

लेकसिटी के जाने माने अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी व प्रशिक्षक और फीडे आर्बिटर राजेन्द्र तेली ने अपनी उपलब्धियों में एक और इजाफा करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक का पहला नॉर्म हासिल किया।

 | 

राजेन्द्र तेली को अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक का पहला नॉर्म हासिल लेकसिटी के जाने माने अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी व प्रशिक्षक और फीडे आर्बिटर राजेन्द्र तेली ने अपनी उपलब्धियों में एक और इजाफा करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक का पहला नॉर्म हासिल किया।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि उन्हें यह नॉर्म दिल्ली शतरंज संघ की मेजबानी में अखिल भारतीय शतरंज महासंघ विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में सम्पन्न हुई 14वीं दिल्ली इन्टरनेशनल ओपन ग्रेड मास्टर्स शतरंज प्रतियोगिता में हासिल हुआ।

राजेन्द्र तेली को अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक का पहला नॉर्म हासिल

लूढ़ो केसल स्पोर्ट कॉपलेक्स सिविल लाईन, न्यू दिल्ली में आयोजित 10 चक्रों मे सम्पन्न इस प्रतियोगिता में 13 देशों के 200 खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया। जो 9 से 16 जनवरी तक हुई। जिसमें 21 ग्रेड मास्टर, 21 अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर व 12 फीडे मास्टर खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया। अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक बनने के सफर हेतू 3 अन्तर्राष्ट्रीय नॉर्म की आवश्यकता होती है जिसकी पहली सफलता राजेन्द्र तेली ने हासिल कर ली है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News