राजेंद्र तेली को अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक का चौथा नॉर्म हासिल
लेकसिटी के जाने माने अंतर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड शतरंज खिलाडी और प्रशिक्षक, फीडे ऑर्बिटर राजेंद्र तेली ने अपनी उपलब्धियों में एक और इज़ाफ़ा करते हुए अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक का चौथा फाइनल नॉर्म हासिल किया।अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक बनने के सफर में 4 अंतर्राष्ट्रीय नॉर्म की ज़रुरत होती है जिसकी अंतिम सफलता राजेंद्र तेली ने हासिल कर ली है गौरतलब है के पहला नॉर्म 16वी दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय ग्रैंड मास्टर ओपन शतरंज प्रतियोगिता व दूसरा नॉर्म 8वी चेन्नई ओपन इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता 2016, तथा तीसरा नॉर्म 37वी राष्ट्रीय टीम शतरंज प्रतियोगिता 2017 में हासिल हुआ।
लेकसिटी के जाने माने अंतर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड शतरंज खिलाडी और प्रशिक्षक, फीडे ऑर्बिटर राजेंद्र तेली ने अपनी उपलब्धियों में एक और इज़ाफ़ा करते हुए अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक का चौथा फाइनल नॉर्म हासिल किया। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया की उन्हें यह नॉर्म ओडिशा शतरंज संघ की मेजबानी में अखिल भारतीय शतरंज महासंघ व विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में सम्पन्न हुई 10वी काईट अंतर्राष्ट्रीय ग्रैंड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता 2017 भुवनेश्वर में हासिल हुआ। भुवनेश्वर में 26 मई से 2 जून तक आयोजित 10 चक्रो में सम्पन्न इस प्रतियोगिता में 13 देशो के 251 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमे 15 ग्रैंड मास्टर, 20 अंतर्राष्ट्रीय मास्टर व 9 फीडे मास्टर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्हें यह नॉर्म अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक पाल अलौकिराज के सान्निध्य में प्राप्त हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक बनने के सफर में 4 अंतर्राष्ट्रीय नॉर्म की ज़रुरत होती है जिसकी अंतिम सफलता राजेंद्र तेली ने हासिल कर ली है गौरतलब है के पहला नॉर्म 16वी दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय ग्रैंड मास्टर ओपन शतरंज प्रतियोगिता व दूसरा नॉर्म 8वी चेन्नई ओपन इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता 2016, तथा तीसरा नॉर्म 37वी राष्ट्रीय टीम शतरंज प्रतियोगिता 2017 में हासिल हुआ।
