राजेन्द्र तेली को अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक का चौथा नॉर्म हासिल
लेकसिटी के जाने माने अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी व प्रशिक्षक और फीडे आर्बिटर राजेन्द्र तेली ने अपनी उपलब्धियों में एक और इजाफा करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक का चौथा फाइनल नॉर्म हासिल किया
लेकसिटी के जाने माने अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी व प्रशिक्षक और फीडे आर्बिटर राजेन्द्र तेली ने अपनी उपलब्धियों में एक और इजाफा करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक का चौथा फाइनल नॉर्म हासिल किया।
अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि उन्हें यह नॉर्म उड़ीसा शतरंज संघ की मेजबानी में अखिल भारतीय शतरंज महासंघ व विष्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में सम्पन्न हुई 10वी काईट अन्तर्राष्ट्रीय ग्रेंडमास्टर शतरंज प्रतियोगिता 2017 भुवनेष्वर मे हासिल हुआ। भुवनेष्वर में 26 मई से 2 जून तक आयोजित 10 चक्रों मे सम्पन्न इस प्रतियोगिता में 13 देषो के 251 खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया। जिसमें 15 ग्रेड मास्टर, 20 अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर व 9 फीडे मास्टर खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया। उन्हें यह नार्म अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक पाल अलोकीराज के सानिध्य में प्राप्त हुआ।
अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक बनने के सफर हेतू 4 अन्तर्राष्ट्रीय नॉर्म की आवश्यकता होती है जिसकी अन्तिम सफलता राजेन्द्र तेली ने हासिल कर ली है। गोरतलब है कि पहला नार्म 16वीं दिल्ली अन्तर्राष्ट्रीय ग्रेन्ड मास्टर ओपन शतरंज प्रतियोगिता व दूसरा नॉर्म 8वीं चैन्नई ओपन इन्टरनेशनल ग्रेड मास्टर्स शतरंज प्रतियोगिता 2016, व तीसरा नोर्म 37वी राष्ट्रीय टीम शतरंज प्रतियोगिता 2017 में हासिल हुआ।
