राजेन्द्र तेली ने फीडे रेटिंग में किया इजाफा
इन्डोर स्टेडियम धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा आयोजित 52वीं राष्ट्रीय चैलेन्जर चेस चेम्पियनशीप में लेकसिटी के जाने-माने शतरंज खिलाड़ी राजेन्द्र तेली ने 6.5 अंक बनाकर शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने हिमाचल के प्रवीण शर्मा, पंजाब के अरविंदरप्रीत सिंह, शुभम शुक्ला, दिल्ली संक्षम दिवान, गुजरात के अश्वीन कुमार चौहान, को हराकर और रेल्वे के फीडे मास्टर पंकज जोशी, सिक्किम के राहुल गौरांग, तमिलनाडू के लक्ष्मीनारायण एम.वी. से बाजी बराबर कर अपनी फीडे रेटिंग में इजाफा किया।
गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश शतंरज संघ द्वारा 09 से 19 मई धर्मशाला में आयोजित हुई थी।