लेकसिटी के राजेन्द्र तेली ने जीता बेस्ट वेर्टन मे तीसरा पुरूस्कार
चेस इन लेकसिटी के राजेन्द्र तेली ने प्रतियोगिता मे बेस्ट वेर्टन मे तीसरा स्थान प्राप्त कर 4,000 रूपये की ईनामी राशि पर कब्जा जमाया। चेस इन लेकसिटी के निर्णायक निलेश कुमावत शहर के तीसरे फीडे आर्बिटर बने

गोवा चेस एसोसिएशन व ऑल इण्डिया चेस फेडरेशन की मेजबानी मे सम्पन्न हुई द्वितीय गोवा अन्तर्राष्ट्रीय ओपन ग्रेंडमास्टर शतरंज वर्ग बी प्रतियोगिता का समापन हुआ यह प्रतियोगिता 18 से 21 जुन तक हुई।
अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि चेस इन लेकसिटी के राजेन्द्र तेली ने प्रतियोगिता मे बेस्ट वेर्टन मे तीसरा स्थान प्राप्त कर 4,000 रूपये की ईनामी राशि पर कब्जा जमाया। राजेन्द्र तेली ने वेस्ट बंगाल के म्रितीका मलिक को, दिल्ली के अरमान सिन्हा को, गोवा के आयुष को, तमिलनाडु के एन.आर. जयदमबरिष को, दिल्ली के राहुल यादव को, मध्य प्रदेश के ऋषी सोनकर को हराया व महाराष्ट्र के आर्यन सिंघल से ड्राॅ कर 6.5 अंक बनाकर प्रतियोगिता मे अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन किया।
चेस इन लेकसिटी के निर्णायक निलेश कुमावत शहर के तीसरे फीडे आर्बिटर बने
अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि उन्हे यह उपलब्धि बाकु, अज़रबैज़ान में सम्पन्न विश्व शतरंज ओलम्पियाड व द्वितीय क्वाटर पी.बी. 2019 विश्व शतरंज महासभा (फीडे) के सेमिनार की आम सभा में प्राप्त हुई। इससे पुर्व शहर मे विश्व शतरंज महासंघ द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक पर राजेन्द्र तेली व विकास साहु और फीडे आर्बिटर मनिष चण्डालिया को मनोनित किया गया था।
