राजेन्द्र तेली विजेता व गोविन्द चन्देल उपविजेता
मृगनेनी सेवा समिति की मेजबानी में व चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान में स्व. रमेश चन्द्र कुराडि़या स्मृति लेकसिटी ओपन ईनामी शतरंज प्रतियोगिता मंगलवार को बी.बी.एम. विभाग श्रमजीवी महाविद्यालय में सम्पन्न हुई। आयोजन सचिव प्रकाश कुराडि़या ने बताया कि प्रतियोगिता में 7 चक्रों के पश्चात् काफी कड़े मुकाबलों के चलते हुए प्रतियोगिता के अपराजित रहते […]
मृगनेनी सेवा समिति की मेजबानी में व चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान में स्व. रमेश चन्द्र कुराडि़या स्मृति लेकसिटी ओपन ईनामी शतरंज प्रतियोगिता मंगलवार को बी.बी.एम. विभाग श्रमजीवी महाविद्यालय में सम्पन्न हुई।
आयोजन सचिव प्रकाश कुराडि़या ने बताया कि प्रतियोगिता में 7 चक्रों के पश्चात् काफी कड़े मुकाबलों के चलते हुए प्रतियोगिता के अपराजित रहते हुए ओवरऑल राजेन्द्र तेली विजेता एवं गोविन्द चन्देल उपविजेता रहे। इससे पूर्व समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र बोर्दिया (सेवानिवृत्त प्रो. बी.एन. कॉलेज वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.जे.पी., उदयपुर), विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र साहू जिला प्रभारी ओ.बी.सी. प्रकोष्ठ भा.ज.पा., डॉ. दिपिल सिंह चौहान निदेशक खेल विभाग जनार्धन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, पारसमल हिंगड़ व डॉ. ओ. पी. साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ललित जोशी उपनिदेशक पशुपालन विभाग द्वारा की गयी।
7 चक्र पश्चात् विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं – ओवरऑल- राजेन्द्र तेली 2100/-, गोविन्द चन्देल 1500/-, सुधाकर 1100/-, सिनियर वर्ग- अतुल हिंगड़, सूरज साहू, पलाश शाह, अण्डर-19 वर्ग- चन्द्रजीत सिंह राजावत, आयुष जैन, अण्डर-17 वर्ग – धु्रव दक, कपिल दाधिच, मुदित बाबेल, अण्डर-15 वर्ग- यश मण्डावरिया, दिव्यांशु बाबेल, शुभानी कपूर, अण्डर-13 वर्ग- कुनाल छाबड़ा, भावेश पंडीयार, आयुश लोढ़ा, अण्डर-11 वर्ग- देवांश चेचाणी, राज कुमावत, अरूण कटारिया, अण्डर-9 वर्ग- चिन्मय जैन, राहुल शर्मा, ओस्टीन जॉर्ज, अण्डर-7 वर्ग- कुशल मलकानी, धु्रव अजमेरा, संस्कार जैन क्रमशः अपने-अपने वर्गो में प्रथम, द्वितिय व तृतीय स्थान पर रहे जिन्हे क्रमशः 1000/-, 700/-, 400/- रूपये नकद पुरस्कार के साथ ट्राफी प्रदान की गयी व शेष सभी शातिरों को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। इस प्रकार कुल 21500/- रूपये के नकद पुरकार दिये गये।