राजेश खमेसरा बने लायन्स डिस्ट्रिक्ट के बेस्ट प्रेसीडेन्ट

लायन्स डिस्ट्रिक्ट 323 ई-2 का प्रान्तीय समापन समारोह 'अनुतोष' रविवार को भीलवाड़ा सूर्यमहल सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें 145 क्लबों में से लायन्स कलब उदयपुर के अध्यक्ष राजेश खमेसरा को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के पुरूस्कार से प्रान्तपाल अनिल नाहर ने सम्मानित किया।

 | 

राजेश खमेसरा बने लायन्स डिस्ट्रिक्ट के बेस्ट प्रेसीडेन्ट

लायन्स डिस्ट्रिक्ट 323 ई-2 का प्रान्तीय समापन समारोह ‘अनुतोष’ रविवार को भीलवाड़ा सूर्यमहल सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें 145 क्लबों में से लायन्स कलब उदयपुर के अध्यक्ष राजेश खमेसरा को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के पुरूस्कार से प्रान्तपाल अनिल नाहर ने सम्मानित किया।

क्लब सचिव मनीष बाहेती ने बताया कि कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 450 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि चित्तौडग़ढ़ पुलिस अधीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा तथा मुख्य व्क्ता पूर्व मल्टीपल कोन्सिल चेयरमेन अनिल देसाई थे।

प्रारम्भ में प्रान्तपाल अनिल नाहर ने अतिथियों का स्वागत किया। राजेश खमसेरा को डिस्ट्रिक्ट में सर्वश्रेष्ठ क्लब अध्यक्ष के अतिरिक्त क्लब को प्लेटिनम, नवरत्न सहित कुल 27 अवार्डो से पुरूस्कृत किया गया जिसमें 4 अवार्ड मल्टीपल से प्राप्त भी हुए, जो एक उपलब्धि है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News