राजेश टांक व सनाउला को मिस्टर फ्रेश फेस का खिताब

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्याापीठ विवि के संघटक श्रमजीवी महाविद्यालय एवं माईएफएम 94.3, हीरो मोटर कोर्प के संयुक्त तत्वावधान में माई फ्रेश फेस प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को महाविद्यालय के प्रांगण में किया गया। आयेाजन सचिव डाॅ. हेेमेन्द्र चैधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एकल गान, समूह गान, एकल नृत्य, समूह नृत्य, काव्य पाठ, रेम्प वाॅक, योगा, राजस्थानी एवं फिल्मी गीतों पर डांस आदि का आयोजन किया गया।

 | 

प्रतियोगिता में श्रमजीवी महाविद्यालय के कला, वाणिज्य, विज्ञान संकाय एवं बीए, बीएड व बीएससी बीएड के छात्र छात्राओं ने जम कर ठुमके लगाये। समारोह के प्रारंभ में प्राचार्य प्रो. सुमन पामेचा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समारोह की जानकारी दी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं में से माई एफएम 94.3 के जज आर.जे. सीम ने राजेश टांक एवं सनाउला को मिस्टर फ्रेश फेस का खिताब दिया गया। संचालन डाॅ. मेहजबीन सादडीवाला ने किया जबकि धन्यवाद प्रो. मलय पानेरी ने दिया। इस अवसर पर प्रो. मुक्ता शर्मा, प्रो. सुनिता सिंह, रियाज हुसैन डाॅ. पंकज रावल, डाॅ. दिलीप सिंह, डाॅ. पारस जैन, डाॅ. ममता पानेरी, डाॅ. कुसुमलता टेलर सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राए उपस्थित थे।

राजेश टांक व सनाउला को मिस्टर फ्रेश फेस का खिताब

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News