राजकोट होटल के फ्रिज कम्प्रेसर विस्फोट में उदयपुर के युवक की मौत | CCTV विडिओ आया सामने
Udaipur June 5, 2026 | Accident Death: राजकोट के भावनगर रोड स्थित एक होटल में बुधवार, 3 June दोपहर में किचन में रखे फ्रिज के कंप्रेसर में हुए ज़ोरदार विस्फोट से उदयपुर ज़िले के एक युवक की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 3:20 बजे हुआ, जिसमें फलासिया क्षेत्र के जेतावाड़ा साटका निवासी 20 वर्षीय अरविंद सिंह सिसोदिया की जान चली गई। वह पिछले एक महीने से होटल के किचन में काम कर रहा था। Udaipur News
जानकारी के अनुसार, होटल के किचन में रखे रेफ्रिजरेटर का कंप्रेसर अचानक धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि कंप्रेसर हवा में उछलकर सीधे अरविंद सिंह के सिर से टकराया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। Udaipur Accident News
घटना के समय किचन में करीब 20 कर्मचारी मौजूद थे। साथी कर्मचारियों ने तत्काल अरविंद को राजकोट सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धमाके के बाद कंप्रेसर युवक के सिर पर लगते हुए दिखाई दे रहा है।
बताया गया कि अरविंद सिंह के पिता पुन सिंह का करीब एक वर्ष पहले निधन हो चुका था। तीन भाई-बहनों में वह सबसे बड़ा था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर थी। उसके दो चचेरे भाई भी उसी होटल में काम करते थे, जिन्होंने उसे रोजगार के लिए राजकोट बुलाया था। Udaipur News Update
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन राजकोट पहुंच गए। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर उदयपुर के लिए रवाना हो गए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। Kitchen blast in Rajkot
मामले में राजकोट के अजीडेम पुलिस स्टेशन के PI एच.एन. पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण रेफ्रिजरेटर से जुड़ी कूलेंट गैस की बोतल या कंप्रेसर का फटना सामने आया है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
