उदयपुर की राजनन्दिनी बनी देश की सबसे कम उम्र की ब्लैक बेल्ट कूडो खिलाड़ी

महाराष्ट के पूना कूडो फेडरेशन ऑफ इन्टरनेशनल जापान द्वारा आयोजित की गई मास्टर डिग्री ब्लैक बेल्ट परीक्षा के परिणाम हाल ही में घोषित किये गये। जिसमें देश की सबसे कम उम्र की उदयपुर की नेशनल गोल्डन कूडो खिलाड़ी राजनन्दिनी मेनारिया के अलावा राज्य के दो और कूडो खिलाडि़यों को ब्लैक परीक्षा में सफल घोषित किया गया। इन खिलाडि़यों को खंडाला में आयोजित एक समारोह में बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार एवं कूडो इण्डिया के चेयरमेन सात डिग्रीधारी शिहान अक्षय कुमार ने ब्लैक बेल्ट के सर्टिफिकेट प्रदान किये।

 | 

उदयपुर की राजनन्दिनी बनी देश की सबसे कम उम्र की ब्लैक बेल्ट कूडो खिलाड़ी नॉर्थ इण्डिया कूडो के निदेशक एवं कूडो राजस्थान के चेयरमेन राजकुमार मेनारिया ने बताया कि कूडो फेडरेशन ऑफ इन्टरनेशनल जापान के मुख्य प्रशिक्षक एवं संस्थापक जो कूचो ताकाशी अजूमा द्वारा स्व हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र एवं जापान कूडो बेल्ट्स के प्रमाण पत्र अक्षय कुमार द्वारा प्रदान किये। उन्होेंने बताया कि शिहान अक्षय कुमार ने 3 बार की गोल्ड मेडलिस्ट एवं नेशनल गोल्डन कूडो गर्ल के नाम से प्रसिद्ध राजनन्दिनी के अतिरिक्त राज्य के दो अन्य खिलाडि़यों नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट शान्दाए मनीष पंवार एवं नेशनल सिल्वर मेडलिस्ट सेम्पाए कार्तिकेय गुर्जर को प्रामणपत्र प्रदान किये। मेनारिया ने बताया कि अन्तर्राष्टीय कूडो ब्लैक बेल्ट प्रामणपत्र प्राप्त होने के बाद राजनन्दिनी देश की सबसे कम उम्र की ब्लैक बेल्टधारी बालिका बन गई है। वर्ष 2015 में राजनन्दिनी अक्षय कुमार से ही नेशनल गोल्डन कूडो गर्ल से सम्मानित हो चुकी है। तीनों खिलाडि़यों के प्रशिक्षक राजकुमार मेनारिया ने बताया कि उदयपुर पंहुचने पर इन खिलाडि़यों का सम्मान किया जाएगा।

उदयपुर की राजनन्दिनी बनी देश की सबसे कम उम्र की ब्लैक बेल्ट कूडो खिलाड़ी

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News