BN संस्थान 104वें स्थापना दिवस पर आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
उदयपुर 23 दिसंबर 2025। विद्या प्रचारिणी सभा भूपाल नोबल्स संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में अनौपचारिक भेंट की।
प्रो. सारंगदेवोत ने भूपाल नोबल्स संस्थान की ओर से आगामी 2 जनवरी 2026 को संस्थान के 104वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का न्यौता दिया, जिस पर उन्होंने सहर्ष स्वीकृति दी। इस अवसर पर प्रो. सारंगदेवोत ने संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्यो व इतिहास से अवगत कराया। प्रो. सारंगदेवोत ने संस्थान की ओर से सिंह का उपरणा, बुके देकर स्वागत किया।
प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रूपाखेड़ी ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संस्थान परिसर में आना हम सभी के लिए गर्व की बात है। सिंह का आने पर पुरी मेवाड़ी परम्परा के अनुसार स्वागत किया जायेगा। समारोह को लेकर तैयारियॉ जोर जोश से चल रही है।
#RajnathSingh #BhupalNobles #BNInstitution #UdaipurNews #RajasthanEducation #Udaipur #MewariTradition #FoundationDay #EducationInRajasthan #UdaipurUpdates #UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial