राजपूत समाज के चुनाव 10 नव. को

राजपूत समाज महासभा संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष पद का चुनाव 10 नवम्बर को राजपूत समाज भवन में होगा। चुनाव अधिकारी नाहर सिंह पंवार ने राजपूत समाज के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें मतदाता सूची को समाज के सदस्यों के अवलोकनार्थ रखी गई 31 अक्टूबर तक मतदाता सूची का अवलोकन किया जा सकेगा और फिर […]

 | 

राजपूत समाज महासभा संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष पद का चुनाव 10 नवम्बर को राजपूत समाज भवन में होगा। चुनाव अधिकारी नाहर सिंह पंवार ने राजपूत समाज के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें मतदाता सूची को समाज के सदस्यों के अवलोकनार्थ रखी गई 31 अक्टूबर तक मतदाता सूची का अवलोकन किया जा सकेगा और फिर अध्यक्ष पद का चुनाव होगा 25-26 अक्टूबर को चार से छह बजे तक नामांकन लिए जाएंगे और 26-28 अक्टूबर को सायं 4-6 बजे तक नाम वापसी हो सकेगी।

4 नवम्बर को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी और आवश्यकता होने पर 10 नवम्बर को समाज के भवन में मतदान होगा और उसी दिन मतगणना होगी।

प्रेस विज्ञप्ति

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News