राजसमंद: पिता ने की 15 वर्षीय बेटी की नृशंस हत्या
राजसमंद 22 दिसंबर 2025। ज़िले के खमनोर थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नेडच गांव की मेघवाल बस्ती में एक पिता ने ही अपनी 15 वर्षीय बेटी की नृशंस हत्या कर दी। मृतका की पहचान जसोदा मेघवाल के रूप में हुई है।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता नारायण लाल पिता घीसा मेघवाल मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी शिप्रा राजावत और खमनोर थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
#Rajsamand #Khamnor #RajasthanNews #UdaipurDivision #RajsamandCrime #RajasthanPolice #BreakingNews #CrimeNewsIndia #LocalNewsRajasthan
