राजसमंद में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
Udaipur Times, Rajsamand News: राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के द्वारिका नगर, गोविंद नगर तथा सनवाड़ क्षेत्र में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं उद्घाटन किया गया।
द्वारिका नगर एवं गोविंद नगर में विधायक विकास निधि तथा नगर परिषद राजसमंद के सहयोग से अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें विधायक विकास निधि से ₹10 लाख की लागत से द्वारिका नगर में प्रथम तल पर हॉल निर्माण, नगर परिषद द्वारा ₹21.50 लाख की लागत से द्वारिका नगर में उद्यान विकास तथा ₹10 लाख की लागत से गोविंद नगर में उद्यान विकास कार्य प्रमुख हैं। विधायक दीप्ति ने कहा कि इन कार्यों से स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सनवाड़ क्षेत्र में भी विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया गया। इनमें विधायक विकास निधि से श्री भवानी माताजी मंदिर परिसर में ₹5 लाख की लागत से सराय विस्तार कार्य, नगर परिषद द्वारा ₹17 लाख की लागत से सहकारी समिति से आर.के. विद्यालय तक नाला निर्माण, ₹5 लाख की लागत से पनघट निर्माण एवं स्थापना, डीएमएफटी एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा ₹30 लाख की लागत से धोलीखान रोड पर सड़क एवं सीसी रोड निर्माण, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (जनता क्लिनिक) का उद्घाटन तथा डीएमएफटी योजना के अंतर्गत आर.के. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ₹30 लाख की लागत से अतिरिक्त कक्षा कक्ष, दो शौचालय एवं चारदीवारी निर्माण कार्य प्रमुख रहे। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और आधारभूत अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने शहरी सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया तथा सेपक टकरॉ एवं विद्यालय योग की प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों, मातृशक्ति एवं युवाओं द्वारा दिए गए आत्मीय स्वागत, स्नेह और सम्मान के लिए सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि जनसहयोग से राजसमंद विकास के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
