राजसमंद के पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी 6-7 जुलाई को रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
| Updated: Jul 3, 2026, 11:21 IST
Udaipur Times, Rajsamand News: 3 जुलाई 2026। पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन (पंजीकृत) राजस्थान द्वारा अपनी न्यायोचित मांगो को लेकर गुरूवार को जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह बोहरा के नेतृत्व में मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।
बोहरा ने बताया कि पिछले 30 दिनों से स्वाभिमान बचाओं आंदोलन चलाया जा रहा है। इसके चलते अगले चरण में दिनांक 6 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री के निवास का घेराव एवं दिनांक 7 जुलाई 2026 को जल महल जयपुर पर जल समाधि कार्यक्रम आयोजित होना है।
इसके लिए दो दिनों में उक्त कार्यक्रम में भाग लेने हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् राजसमन्द को दो दिन का सामूहिक अवकाश हेतु जिला परिषद के मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा ज्ञापन सौंपा।
