राजसमंद: शॉर्ट सर्किट से हाईवे सटी दुकान में आग
आग लगने से करीब पाँच लाख का सामान जल गया; कोई जनहानी नहीं हुई
| Aug 18, 2025, 21:32 IST
राजसमंद, 18 अगस्त: राजसमंद जिले में एक हादसे में नेशनल हाईवे पर स्थित 'जय माता दी एजेंसी' नामक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस आगजनी में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे लगभग 5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
पीड़ित दुकानदार दिनेश चैतरानी ने बताया कि वे रोज़ की तरह दुकान का शटर बंद कर घर गए थे। अचानक पड़ोसी का फोन आया, कि उनकी दुकान में आग लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक पूरी दुकान लगभग जल चुकी थी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था। घटना में को जन हानी नहीं हुई मगर सारा सामान जल कर खाक हो गया है। प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है।
