महर्षि गर्गाचार्य जंयति के मौके पर शहर में रैली

आज गर्गाचार्य आयोजन समिति के द्वारा महर्षि गर्गाचार्य जंयति के मौके पर शहर में रैली निकाली गई, सूरजपोल स्थित अस्थल मंदिर से शुरू यह रैली शहर के बापू बाजार, देहलीगेट, सुरजपोल चैराहे से होते हुए निम्बार्क कालेज पहुंची, जहां पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 | 

रैली में भगवान कृष्ण से जुडें हुयें अस्थल मंदिर के संत मेवाड मण्डलेश्वर रास बिहारी और कृष्ण प्रणाली, जैताणा के संत प्रकाश चन्द्र जी महाराज को विशेष रथ मे बिराजमान करवाया गया और महिलाओं ने सर पर कलश धारण कर रखे थे।

निम्बार्क कालेज मे दीप प्रवज्लन कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि काग्रेंसी नेता के.के शर्मा थे।

कार्यक्रम के दौरान कई संत और विभिन्न क्षेंत्रों से आये भक्तगण मौजूद थे। महर्षि गर्गाचार्य भगवान कृष्ण के गुरू थे, उन्ही के द्वारा भगवान कृष्ण का नामकरण किया गया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News