भारत को पोलियो मुक्त घोषित किये जाने पर रैली
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आज भारत को पोलियो मुक्त घोषित किये जाने पर रोटरी क्लबों ने अपार हर्ष व्याप्त है। खुशी जाहिर क
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आज भारत को पोलियो मुक्त घोषित किये जाने पर रोटरी क्लबों ने अपार हर्ष व्याप्त है। खुशी जाहिर करने के लिए रोटरी क्लब उदय द्वारा आज स्कूली एवं महाविद्यालय स्तरीय छात्र-छात्राओं की एक रैली का आयोजन किया गया।
रैली एश्वर्या कॉलेज से रवाना होकर आदर्शनगर, वि.वि. मार्ग होती हुई पुन: एश्वर्या कॉलेज पहुंची। क्लब अध्यक्षा शालिनी भटनागर ने बताया कि देश से पोलियों उन्मूलन में रोटरी क्लबों का विशेष योगदान रहा जिसके फलस्वरूप आज भारत पोलियों मुक्त हो पाया है।
उन्होंने बताया कि रैली में किड्स वैली स्कूल व एश्वर्या बी.एड. व बीएसटीसी कॉलेज के विद्यार्थियों ने भगा लिया। उन्होनें बताया कि तत्पश्चात खालसा पब्लिक सकूल में रोटरी क्लब उदय इन्टरेक्ट क्लब के बच्चों को युवा दिवस व केरियर डे के बारें में विस्तृत जानकारी देकर भारत को पोलियों मुक्त घोषित किये जाने संबंधी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में शालिनी भटनागर, साँझ नरूला, हरलीन नरूला,भूपेन्द्र रजवानिया,राधा भटनागर सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।