विश्व जनसंख्या दिवस पर रैली
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में 700 स्वयं सेवकों की पैदल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जनसंख्या स्थिरता कोष स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से राष्ट्रीय सेवा योजना मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजित की गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ पीयूष भादविया ने बताया कि रैली विश्वविद्यालय मार्ग से दुर्गा नर्सरी रोड होते हुए विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल तक जाकर संपन्न हुई।

इसमें केंद्रीय विद्यालय 1 के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया रैली का आरंभ एफएमएस कॉलेज से प्रातः 9:00 बजे नगर निगम उदयपुर के महापौर चंद्र सिंह जी कोठारी द्वारा स्वागत उद्बोधन द्वारा हुआ। इसमें प्रोफेसर सी आर सुथार, समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रोफेसर अनिल कोठारी, डायरेक्टर एफएमएस प्रोफेसर साधना कोठारी, अधिष्ठाता कला महाविद्यालय प्रोफेसर नीरज शर्मा, प्रोफेसर इशाक मोहम्मद कायमखानी, डॉक्टर पीयूष भादविया कार्यक्रम समन्वयक आदि मौजूद थे।

इसमें मुख्य अतिथि सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी शर्मा थे, विशिष्ट अतिथि उदयपुर शहर के रक्तवीर रविंद्रसिंह ‘कप्पू’, प्रो. साधना कोठारी, प्रो.नीरज शर्मा, केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल श्री जी एस मेहता मौजूद थे। रैली का बीज वाक्य “परिवार नियोजन:सशक्त समाज, राष्ट्र का विकास” था इसका उद्देश्य जनसंख्या स्थिरता एवं इससे जुड़ी समस्याओं की तरफ ध्यान आकर्षित करना था ।
रैली में विश्वविद्यालय के गैर राजनैतिक समूह स्टेप अप ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ पीयूष भादविया ने किया।