मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रैली का आयोजन
मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मतदाताओ को जागरुक करने के उद्देश्य से स्वंय सेवी संगठन ‘पार्श्व एज्युकेशन एंड रिसर्च फाउण्डेशन’ के तत्वाधान मे विभिन्न महविधालयो के छात्र – छात्राओं ने मिलकर मतदान जागरुकता रैली का आयोजन किया।

रैली में मातेश्वरी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्था, वागड जी.एन.एम. कॉलेज एंव मातेश्वरी बी.एड. कोलेज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जागरुकता रैली सुरजपोल से बापु बाजार, देहलीगेट, टाउन हॉल होते हुये पुनः सुरजपोल पहुंची।

मतदाता जागरुकता रैली को मातेश्वरी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्था के ए.के. पठान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान छात्रो ने सुरजपोल चौराहे पर मानव श्रंखला बनाकर मतदान करने का संदेश दिया। स्वंय सेवी संगठन ‘पार्श्व एज्युकेशन एंड रिसर्च फाउण्डेशन’ के प्रतिक जैन ने सभी छात्र – छात्राओं से मतदान करने की अपील की।
रैली के पश्चात सभी महाविधालयों के समस्त छात्र –छात्राओं ने मतदान करने का संकल्प लिया।