नो प्लास्टिक को लेकर रैली निकाली

लायन्स क्लब उदयपुर हिरणमगरी एवं लायन्स क्लब उदयपुर नीलांजना द्वारा निशा किड्स अकेडमी के सहयोग से हिरणमगरी सेक्टर 9 में सेवा सप्ताह के दूसरे दिन नो प्लास्टिक को लेकर रैली का आयोजन किया गया।

 | 

नो प्लास्टिक को लेकर रैली निकाली

उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर हिरणमगरी एवं लायन्स क्लब उदयपुर नीलांजना द्वारा निशा किड्स अकेडमी के सहयोग से हिरणमगरी सेक्टर 9 में सेवा सप्ताह के दूसरे दिन नो प्लास्टिक को लेकर रैली का आयोजन किया गया।

लायन्स नीलांजना की अध्यक्ष राजश्री सोमानी ने बताया कि बच्चों ने कागज के बेग का उपयोग करते हुए रैली में भाग लिया। मेनेजिंग डायरेक्टर नुरजहा बेगम एवं अरूण प्रताप सिंह ने प्लास्टिक के उपयोग से प्रर्यावरण को कितना नुक्सान होता है कि जानकारी दी गई कार्यक्रम का संयोजन लायन प्रेरणा कोठारी ने किया।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

इस अवसर पर अरावली पेट्रोल पंप पर ब्लड डोनेशन अवेयरनेस के पेम्पलेट वितरित किए गए। हिरणमगरी क्लब अध्यक्ष लायन हरीश आचार्य, सचिव लायन जयंतीलाल, क्लब नीलांजना की अध्यक्ष लायन राजश्री सोमानी, सचिव लायन मंजु इंटोदिया, प्रणीता तलेसरा, प्रेरणा कोठारी, शांता किशनानी, पूनम भदादा, अनिता सुराणा, शशि कंठालिया उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News