अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर निकली रैली

जिला लोक शिक्षा समिति के द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर रैली निकाली गई। राजकीय उच्च बालिका माध्यमिक विद्यालय, भोपाल पूरा और राजकीय विशिष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओ ने "जय जवान जय किसान" के नारे लगते हुए रैली निकाली।

 | 

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर निकली रैली

जिला लोक शिक्षा समिति के द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर रैली निकाली गई। राजकीय उच्च बालिका माध्यमिक विद्यालय, भोपाल पूरा और राजकीय विशिष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओ ने “जय जवान जय किसान” के नारे लगते हुए रैली निकाली।

रैली का शुभारंभ राजकीय उच्च बालिका माध्यमिक विद्यालय, भोपालपुरा से हुई, जो कोर्ट चौराहे से होते हुए जिला परिषद पहुंची। जिला परिषद में स्कुल के अध्यापकों ने जिला प्रमुख मधु मेहता का बूके देकर स्वागत किया।

मधु मेहता ने कहा कि, देश की जनता शाक्षर होगी तो देश आगे बढ़ेगा और उन्नति कर पायेगा। पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है, साक्षर अभियान से जुड़ कर किसी भी उम्र के लोग शाक्षर हो सकते है। देश में आज भी शिक्षा की कमी है, इसके कारण ही आज देश में पिछड़ापन, बेरोजगारी सहित कई प्रकार की समस्याए समाज में व्याप्त है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News