‘रामायण मास-पूजा’ पर्व 2013

श्री अय्यप्पा सेवा समिति, उदयपुर के तत्वाधान में श्री अय्यप्पा मन्दिर में 31 दिनों तक चलने वाली रामायण मास-पूजा (कक्कडकं-माह) धार्मिक पर्व का आयोजन होगा।

 | 
‘रामायण मास-पूजा’ पर्व 2013

श्री अय्यप्पा सेवा समिति, उदयपुर के तत्वाधान में श्री अय्यप्पा मन्दिर में 31 दिनों तक चलने वाली रामायण मास-पूजा (कक्कडकं-माह) धार्मिक पर्व का आयोजन होगा।

इस अनुष्ठान का शुभारम्भ बुधवार से होकर दिनांक 16 अगस्त 2013 को सम्पन्न होगा। प्रतिदिन गणपति होमंम (हवन), अभिषेकम्, उष्पूजा तथा शाम 6.15 बजे से निरमाला, दीपाराद्दना, भगवतिसेवा, रामायण-पाठ, भजन-कीर्तन, नैवेध्यम तथा 8.15 बजे महा-दीपाराद्दना (पूर्ण-आरती) के साथ सम्पन्न होगी। प्रतिदिन भगवान अय्यप्पा की मूर्ति को चन्दन का लेप (कलभच्चार्त) लगाया जायेगा।

अनुष्ठान के शुभारम्भ के दिन तथा हर शनिवार और समापन के दिन सामूहिक प्रसाद के तहत अन्नदानम् वितरण किया जायेगा।

यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भगवान की वनवास काल के कठिनाईयों की याद में मनाए जाता है; केरला में सभी मन्दिरों में र्द्यनाथध्यों की भीड रहेगी तथा पूरा महीना रामायण-पाठ एवं पूजा अर्चना का आयोजन होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News