रामेश्वर डूडी का 53वां जन्मदिन कस्तूरबा मातृ मंदिर में मनाया

राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी का 53वां जन्मदिन कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डूडी को शुभकामनाएं देते हुए देहलीगेट स्थित कस्तूरबा मातृ मंदिर : आत्मप्रकाश भाटी हॉस्पीटल में रोगियों एवं उनके परिजनों के साथ हर्षोल्लास से मनाया।

 | 

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोगियों को फल एवं बिस्किट वितरित किए। डूडी के जन्म दिवस पर प्रत्यूष कार्यालय परिसर में अशोक का पौधा भी रोपित किया गया।

कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी डॉ. मोहिनी शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, सुधीर जोशी, यशवन्त सालवी, सिस्टर एन.सी. डेनियल, लीलूराम मेघवाल, हेमलता नागदा, राहुल शाकद्वीपी, धीरज शर्मा, मनीष बन्दवाल, सोपान शर्मा, विवेक सालवी, अनिल परमार सहित हॉस्पीटल स्टाफ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News