सहेलियों की बाड़ी प्रांगण में रमी गवरी
उदयपुर, 19 सितम्बर 2019 जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग तथा माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गवरी नृत्य कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सहेलियों की बाड़ी में गोगुन्दा तहसील के मलारिया कला गांव के जनजाति कलाकारों ने गवरी नृत्य नाटिका का मंचन किया।

इस अवसर पर देशी एवं विदेशी पर्यटकों ने इस पारम्परिक नृत्य नाटिका का लुत्फ उठाते हुए गवरी कलाकारों के साथ फोटोग्राफ्स खिचवाएं।
टीआरआई निदेशक दिनेश चन्द्र जैन ने बताया कि जनजातीय पारम्परिक कला एवं संस्कृति का संरक्षण एवं प्रोत्साहन देने तथा देशी -विदेशी पर्यटकों से रूबरू कराने के उद्देश्य से मेवाड़ की प्रसिद्ध जनजाति लोक नृत्य नाटिका ‘‘गवरी’’ का मंचन शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर किया जा रहा है।
जैन ने बताया कि इसी क्रम में शुक्रवार 20 सितंबर को सहेलियोें की बाड़ी प्रांगण में बूझड़ा गांव के जनजाति कलाकरों द्वारा गवरी नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा।