राणा बनें राजस्थान जायसवाल युवा क्लब के प्रदेशाध्यक्ष

 | 

उदयपुर। उदयपुर के राणा जायसवाल को राजस्थान जायसवाल युवा क्लब का प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।  

जायसवाल क्लब के मुख्य संरक्षक व उत्तर प्रदेश के स्टाम्प शुल्क,रजिस्टर व पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल व जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक मनोज जायसवाल तथा जायसवाल युवा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जायसवाल राजन की संस्तुति पर जायसवाल युवा क्लब के राष्ट्रीय महामंत्री ज्ञानेश्वर जायसवाल ने राजस्थान युवा क्लब के प्रदेशाध्यक्ष पद पर उदयपुर के राणा जायसवाल को मनोनीत किया है।

इस नियुक्ति के साथ ही राणा जायसवाल भगवान सहस्त्रबाहु महाराज की नीतियों व जायसवाल क्लब के सिद्धान्तों व विचारों को जन-जन तक पंहुचानें का कार्य करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News