5 को मनायी जायेगी राणा पूंजा जयन्ती

राणा पूंजा भील जयन्ती समारोह समिति की आज रेती स्टेण्ड स्थित भीलू राणा चैराहा पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 5 अक्टूबर को राणा पुंजा जयन्ती मनाने का निर्णय लिया गया।

 | 

5 को मनायी जायेगी राणा पूंजा जयन्ती

उदयपुर। राणा पूंजा भील जयन्ती समारोह समिति की आज रेती स्टेण्ड स्थित भीलू राणा चैराहा पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 5 अक्टूबर को राणा पुंजा जयन्ती मनाने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम संयोजक देवीलाल दाणा ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष इस वर्ष भी नगर निगम प्रांगण से राणा पूंजा सर्किल तक विशाल रैली निकाली जायेगी। जिसमें सैंकड़ो आदिवासी समाज के लोग परम्परागत वेशभूषा में ढोल नगाड़ों के साथ मौजूद रहेंगे। बैठक में पूर्व पार्षद भैरूलाल मीणा, गोपाल पारगी, डालचन्द खड़ा, कोड़ियात के सुरेश। फतहलाल, लक्ष्मण सोलंकी उपस्थित थे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

दाणा ने बताया कि 1 अक्टूबर से 5 दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत होगी। जिसमें 20 सामाजिक संगठन भाग ले रहे है। जिसमें खेरवाड़ा, सराड़़ा, सलूम्बर, झाड़ोल, उदयपुर शहर तथा उदयपुर ग्रामीण से भी प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक का संचालन देवीलाल दाणा ने किया। अंत में सोहनलाल गमेती ने आभार ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News