कटारिया के समर्थन में रणधीर सिंह भिंडर एंव जोशी ने दिया ज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एंव शहर विधायक गुलाबचन्द कटारिया के खिलाफ सोहराबुद्दीन मामले में सीबीआई द्वारा चार्जशीट पेश करने के बाद भाजपा दवारा इसके विरोध में ज्ञापनो का दौर जारी है।
नेता प्रतिपक्ष एंव शहर विधायक गुलाबचन्द कटारिया के खिलाफ सोहराबुद्दीन मामले में सीबीआई द्वारा चार्जशीट पेश करने के बाद भाजपा दवारा इसके विरोध में ज्ञापनो का दौर जारी है।
इसी को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी देहात की ओर से जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोंपा गया। इस दौरान पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष कटारिया को सोहराबुद्धीन एनकाउण्टर के मामले में राजनीतिक षडयंत्र के तहत फसाया गया है। कटारिया का इस मामले में नाम आने से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ में भारी रोष व्याप्त है।
ज्ञापन में सीबीआई की इस कारवाई में कटारिया को उचित न्याय दिलाने की मांग की गयी है।
पूर्व विधायक भिंडर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की यह एक राजनीतिक साजिश के तहत सोच समझ कर कटारिया को फंसाया गया है और सरकार के दवारा सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है।
प्रदेश कोर कमेटी के निर्णय के अनुसार 18 मई को प्रदेश बंद का आहृवान किया गया है। जिसमे पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओ, पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओ के दवारा इसके विरोध में प्रदर्शन किया जायेगा।
इस दौरान वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर, भाजपा नेता धर्म नारायण जोशी सहित वल्लभनगर एव मावली विधानसभा क्षेत्र के कई पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

