भूपाल नोबल्स कन्या महाविद्यालय की रेंजर टीम ने किया वृक्षारोपण
भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में जारी सात दिवसीय सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 4 अगस्त 2015 को महाविद्यालय की रेंजर टीम (स्काउट एण्ड गाईड) के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुजान सिंह छाबड़ा, संभागीय उप प्रधान, स्काउट व गाईड उदयपुर थें। मुख्य अतिथि ने रेंजरर्स को अपने उद्बोधन में वृक्षारोपण के महत्व के साथ सामाजिक सेवा भावनाओं में सहभागिता हेतु प्रेरित तथा प्रोत्साहित किया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ तथा सुरक्षित रखने का संदेश दिया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एन.एल. शर्मा, उपाचार्या डॉ. रेणु राठौड़ तथा प्राध्यापकगण उपस्थित थें । कार्यक्रम रेंजर लीडर डॉ. अंजली गोयल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ ।