लोकनृत्यों में साकार हुआ रंग-रंगीलो राजस्थान

राजस्थान दिवस पर हुई सांस्कृतिक संध्या

 | 

कार्यक्रम के दौरान केसरिया बालम पधारो म्हारे देश, घूमर, तेरहताल, भवई, चरी आदि की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। 

उदयपुर, 30 मार्च 2021। राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के तहत पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन व लोककला मण्डल के तत्वावधान में मंगलवार की शाम लोककला मण्डल के रंगमंच पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं पर्यटन उपनिदेशक सुश्री शिखा सक्सेना ने कलाकारों का स्वागत किया और सभी को राजस्थान दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम में भारतीय लोककला मण्डल व पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक लोकनृत्य एवं लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान केसरिया बालम पधारो म्हारे देश, घूमर, तेरहताल, भवई, चरी आदि की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। 

इस अवसर पर लोककला मण्डल के निदेशक डॉ. लईक हुसैन सहित अन्य विभागों के अधिकारी-प्रतिनिधि मौजूद रहे। शहरवासियों ने कोरोना प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News