रंगोली प्रतियोगिता में जया और माण्डणा में शुभिका ने बाजी मारी

रंगोली प्रतियोगिता में जया और माण्डणा में शुभिका ने बाजी मारी

शिल्पग्राम उत्सव के दौरान ‘‘रंगोली व माण्डणा प्रतियोगिता’’ की आयोजन

 
rangoli

29 दिसम्बर को भी होगा दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन

उदयपुर । संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अंतर्गत आयोजित ‘‘रंगोली प्रतियोगिता’’ में सोमवार को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से शिल्पग्राम में आयोजित शिल्पग्राम उत्सव के दौरान ‘‘रंगोली व माण्डणा प्रतियोगिता’’ की आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली स्पर्धा में जया महाजन तथा माण्डणा प्रतियोगिता में शुभिका कश्यप प्रथम रहे।

शिल्पग्राम के मुक्ताकाशी रगमंच की दर्शक दीर्घा की सीढ़ीयों पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभगियों ने लिपे हुए आंगन पर रंगों से आकर्षक रंगोली बनाई जिसमें फूल पत्तियों के साथ-साथ झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, आजादी का अमृत महोत्सव जैसी कृतियाँ उकेरी गई। 

रंगोली प्रतियोगिता में जया महाजन ने प्रथम स्थान, लक्षिता चौबीसा ने द्वितीय तथा भवानी सिंह राठौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रेम कुमार, चारूलता जोशी तथा सानिया शेख को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। 

शिल्पग्राम में ही कला निवास की भित्तियों पर माण्डणा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतियोगियों ने पारंपरिक शैली के माण्डणों को दीवारों पर मंडित किया। माण्डणा प्रतियोगिता में शुकभका कश्यप् प्रथम रही, निर्मला मेघवाल ने द्वितीय स्थान अर्जित किया तथा तृतीय स्थान पर अर्चना छाजेड़ रही। माण्डणा प्रतियोगिता में ही संगीता भाटी, रितीक्षा डांगी, गुनगुन शर्मा, विष्णु शंकर कुमावत तथा प्रभुलाल गमेती को संत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। 

इन दोनों स्पर्धाओं में निर्णायक डाॅ. मदन सिंह राठौड़, डाॅ. रामसिंह भाटी तथा शाहिद परवेज़ थे। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप शाॅल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। केन्द्र निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि लोगों के जोश और उत्साह को देखते हुए शिल्पग्राम उत्सव में ही 29 दिसम्बर को भी रंगोली और माण्डणा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक शिल्पग्राम में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal