उदयपुर में दिखी दुर्लभ ग्रीन मुनिया

जिले के वल्लभनगर क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति की सुंदर चिडि़या ग्रीन मुनिया को देखा गया है

 | 
green muniya

यह साईटिंग उदयपुर के उभरते वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर विधान द्विवेदी और वरिष्ठ पर्यावरणप्रेमी व फोटोग्राफर देवेन्द्र श्रीमाली द्वारा की गई है

उदयपुर 17 अगस्त 2021 । जैव विवधता से समृद्ध उदयपुर अंचल में अब दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों को भी देखा जा रहा है। इसी श्रृंखला में मंगलवार को उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति की सुंदर चिडि़या ग्रीन मुनिया को देखा गया है।

यह साईटिंग उदयपुर के उभरते वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर विधान द्विवेदी और वरिष्ठ पर्यावरणप्रेमी व फोटोग्राफर देवेन्द्र श्रीमाली द्वारा की गई है। दोनों ने इस चिडि़या को देखकर इसके फोटो व विडियो क्लिक किए है।    

पक्षी विशेषज्ञ व वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर शरद अग्रवाल ने बताया कि ग्रीन मुनिया को पूर्व में वर्ष 2015, 2016 व 2017 में उदयपुर शहर के समीपस्थ बाघदड़ा व सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में भी देखा गया है परंतु पिछले कई वर्षों से इसकी साईटिंग नहीं की जा रही है।  

ऐसी होती है ग्रीन मुनिया:

वाइल्ड लाईफ फोटोग्राफर विधान द्विवेदी व देवेन्द्र श्रीमाली ने बताया कि लाल चौंच वाली बहुत ही खुबसूरत चिडि़या ग्रीन मुनिया विशेष रूप से घास के मैदानों में मिलती है और गन्ने के खेतों को ज्यादा पसंद करती है। समूह में रहने वाली और घास के बीजों को खाने वाली चिडि़या के लिए घास के मैदानों का अभाव इसकी कमी का कारण भी है। विशेषज्ञों के अनुसार समीपस्थ हिल स्टेशन माउंट आबू पर इस चिडि़या की बड़ी आबादी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News