उदयपुर जिला राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन: संरक्षक वरिष्ठ एडवोकेट राव रतनसिंह व विजय गोधा महामंत्री घोषित

राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन वर्तमान में राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन भारतवर्ष के 20 राज्यों में सक्रिय है...
 | 
udaipur district rashtriya hindu sangthan executive body

उदयपुर, June 6, 2026: राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल (पुर्व सांसद राज्यसभा), राष्ट्रीय संयोजक श्री संजय अरोडा व राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रवीण जैन व राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी की स्वीकृति के उपरांत शहर अध्यक्ष लोंकेश सोनी द्वारा राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन उदयपुर शहर जिला कार्यकारिणी में बार काउंसिल आफ राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ एडवोकेट राव रतनसिंह को संरक्षक तथा भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ शहर जिलाध्यक्ष व मार्बल एसोसिएशन पुर्व अध्यक्ष उद्योगपति वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गोधा को महामंत्री नियुक्त करने के साथ जिला कार्यकारिणी निम्नानुसार घोषित की गई है।

  • जिला उपाध्यक्ष: विजय सिंह देवडा, उदयशंकर, रामेश्वर लाल, सुनदरलाल सोनी, राजकुमार बोहरा
  • जिला मंत्री: जितेन्द्र भंडारी, रोहित चैबीसा, अनिल सेठ, केसर सिह मठा
  • जिला कोषाध्यक्ष: रायशेखर माथुर
  • जिला प्रचार मंत्री: प्रवीण पोरवाल
  • जिला संगठन मंत्री: जगदीश सोनी
  • जिला कार्यसमिति सदस्य: रणवीर सिंह कोठारी, दुष्यंत आमेटा, नरेश सोनी, श्यामलाल सोनी, कौशल, पीयुष शर्मा, मदन सोनी, दिग्विजय सिंह सोलंकी, मनीष टोडावत, भास्कर मराठा, अजय वैष्णव, यशराज, समर्थ पालीवाल, मोहित सोनी, नरेश सोनी

राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि वर्तमान में राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन भारतवर्ष के 20 राज्यों में सक्रिय है तथा हिंदुओं को संगठित करने तथा हिंदु हित के विविध प्रकार के कार्यो को संपादित कर रहा है तथा राजस्थान के सभी 50 जिलों तथा सभी 314 तहसील स्तर तक राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन का ठोस विस्तार और व्यापक प्रचार प्रसार करने, गौ माता और हिन्दुत्व की रक्षा करने और सभी सनातन धर्मावलंबीयो में हिंदुत्व के प्रति गौरव भाव जागृत करने के लिये शिविर लगवाने के साथ साथ संपुर्ण राजस्थान में हिंदु मंदिरों की संपति को भु माफियाओं से पुर्णतः मुक्त करवाने के लिये प्रयासरत हैं।

उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष लोकेश सोनी ने बताया कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता उदयपुर नगर क्षैत्र के सभी 80 नगरपालिका वार्डो में राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन की मजबुत इकाइयों का गठन करने, लव जिहाद रोकने, गौ माता और हिन्दुत्व की रक्षा करने तथा  सनातन धर्मावलंबीयो में हिंदुत्व के प्रति गौरव भाव जागृत करने के लिये युवाओं हेतु जुन माह में सनातन धर्म नैतिक शिक्षा संस्कार शिविर आयोजन करवाने की रहेगी।