रसरंग-2014 का आगाज

ऐष्वर्या कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम “रसरंग - 2014” का आगाज अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन व गणेश पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्यूटिशियन रीता ठाकुर व लेग्वेज इंस्टीट्यूट की संचालिका शलाका वैष्णव के द्वारा की गई।

 | 

ऐष्वर्या कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम “रसरंग – 2014” का आगाज अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन व गणेश पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्यूटिशियन रीता ठाकुर व लेग्वेज इंस्टीट्यूट की संचालिका शलाका वैष्णव के द्वारा की गई।

“रसरंग – 2014” सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम दिन विभिन्न गतिविधियाँ जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता, क्वीज प्रतियोगिता, एड मैड प्रतियोगिता तथा मेंहदी प्रतियोगिता रखी गई जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बहुत उत्साह के साथ अपना योगदान दिया।

पोस्टर प्रतियोगिता के अन्तर्गत अभिलाषा छाजेड़ व रूपश्री सिंह, क्वीज प्रतियोगिता में परिचय शर्मा व तैयब, एड मैड में रघुवीर आमेटा व दक्षेश पानेरी विजयी रहे। कार्यक्रम का अन्त मेहन्दी प्रतियोगिता के साथ हुआ जिसकी रेखा सालवी रही।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News