राठौड़ राजस्थान हिंदी ग्रन्थ अकादमी में सदस्य मनोनीत

उदयपुर के मोहन लाल सुखाडि़या यूनिवर्सिटी के कला महाविद्यालय के दृश्य कला विभाग में प्रोफेसर और आर्ट्स कॉलेज एसोसिएट डीन डॉ मदन सिंह राठौड़ को राजस्थान हिंदी ग्रन्थ अकादमी की शाषी परिषद में राज्य सरकार द्वारा 3 वर्ष के लिए शिक्षाविद् सदस्य मनोनीत किया है।

 | 

श्री राठौड़ इससे पहले राजण्ललित कला अकादमी से राज्यकला पुरस्कार-2003 से सम्मानित हो चुके हैं और राजस्थान ललित अकादमी के सदस्य भी रह चुके हैं।

इसके अलावा विश्वविद्यालय में पिछले 20 वर्षों की सेवा मे विभागाध्यक्षए वार्डन, प्रॉक्टर, राष्ट्रीयसेवा योजना प्रभारी और विभिन्न समितियों मे प्रभावी भूमिका निभा चुके हैं। नई जिम्मेदारी मिलने से उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी लगन व मेहनत निष्ठा से निभाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News