हरियाणा में राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले, अगले महीने में 23 KG गेहूं के साथ मिलेगा 12 KG बाजरा
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा के गरीबी रेखा के नीचे आने वाले गुलाबी कार्ड धारकों को अक्टूबर माह से गेहूं के साथ बाजरा भी मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, एक कार्डधारक को 12 किलो बाजरा दिया जाएगा। पिछले साल सरकारी एजेंसियों ने खराब दाने की वजह से बाजरे की खरीद नहीं की थी, जिसके चलते भंडारण नहीं किया गया था।
जानकारी के लिए आपकों बता दें की राज्य में अभी कार्डधारक को गेहूं के साथ सरसों का तेल तथा अन्य सामग्री दी जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, गुलाबी यानी अंत्योदय कार्ड धारक परिवार दोनों महीनों का कुल 58 किलो गेहूं सितंबर में ले सकता है। जो परिवार सितंबर में केवल उसी महीने का गेहूं लेगा, उसे अक्टूबर में 23 किलो गेहूं और 12 किलो बाजरा मिलेगा। दोनों महीने का गेहूं पहले लेने वाले परिवार को अक्टूबर में केवल 12 किलो बाजरा दिया जाएगा।
हरियाणा सरकार की ओर से बाजरा खरीदने की तैयारी आरंभ कर दी गई है। एक अक्टूबर से खरीद आरंभ होने की संभावना है।