जिले के राशन डीलरों का कलेक्ट्री पर प्रदर्शन
आज सम्पूर्ण जिले भर के राशन विक्रेता सरकार द्वारा हो रही समस्याओं को लेकर कलेक्ट्री पहुंचे। राशन विक्रेताओं ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इस दौरान सभी विक्रेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध भी जताया।

राजस्थान प्रदेश अधिकृत राशन विक्रेता नियोजक संघ के संरक्षक सत्य नारायण रिणवा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में जनता के लिए उचित मूल्यों पर गेहू, आटा, शक्कर व परचूनी सामान की घोषणा कर दी, परन्तु इस घोषणा के बावजूद भी पुरे राज्य की राशन की दुकानों पर पर्याप्त सामान अभी तक मुहैया नहीं कराया गया है। इस स्थिति में आए दिन राशन डीलर व जनता में कहासुनी होती रहती है।
देहात जिला अधिकृत राशन विक्रेता नियोजक संघ, उदयपुर के जिला अध्यक्ष रोशनलाल समोत ने बताया कि आज सभी राशन विक्रेताओं ने तेरह सूत्रीय मांग का ज्ञापन दिया है, इस ज्ञापन में मुख्य समस्या गेंहू व आटे की शत प्रतिशत डिलेवरी, उपभोक्ता हित में प्रतिकार्ड 5 रुपए लीटर केरोसिन दिया जाए। राजस्थान में नान पीडीएस में मिलने वाले परचूनी सामान की लागत बाजारी मुल्य से 30 प्रतिशत ज्यादा है, जिनकी दर बाजारी मूल्यों से कम की जाए।
समोत ने मांगो में यह भी बताया कि सरकार द्वारा डीलरों के कमिशन को भी बढ़ाया जाए और वाधवा कमेटी लागु करवाने की मांग की गई है।