Haryana News : गरीब एवं पात्र परिवारों को राशन प्राप्त करने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने, युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित करने तथा महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपुओं) के रिक्त लाइसेंस आवंटित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री, हरियाणा द्वारा प्रदेश में 2,651 रिक्त उचित मूल्य की दुकानों के लिए डिपो लाइसेंस जारी करने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने के लिए 10 अक्टूबर 2026 को पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पहल के तहत फरीदाबाद जिले में कुल 69 रिक्त उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रवक्ता ने बताया इस पहल से पात्र आवेदकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होने के साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत पात्र परिवारों तक आवश्यक खाद्यान्नों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी सहायता मिलेगी। विशेषकर उन क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को राहत मिलेगी, जिन्हें मौजूदा राशन डिपुओं से अधिक दूरी होने के कारण राशन प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विभाग द्वारा जारी विवरण के अनुसार, जिले विभिन्न गांवों एवं नगर निगम के वार्डों में रिक्त उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक एवं पात्र आवेदक 10 नवंबर 2026 तक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल https://saralharyana.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी आवेदकों को निर्धारित पात्रता शर्तों, आवश्यक दस्तावेजों तथा आवेदन प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है। विस्तृत जानकारी एवं पात्रता संबंधी शर्तें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट https://haryanafood.gov.in पर उपलब्ध हैं।
विभाग ने सभी इच्छुक एवं पात्र आवेदकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं, से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें। इस पहल का उद्देश्य पात्र परिवारों को राशन की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाना तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।
हरियाणा राशन डिपो भर्ती आ गई फॉर्म शुरू हो गए 2026 12वी पास अंतिम तिथि 10 नवम्बर– जिला वाइज कुल सीटें
इसमे कम्प्यूटर डिप्लोमा की जरूरत है
1. अंबाला – 88 सीटें
2. भिवानी – 132 सीटें
3. चरखी दादरी – 53 सीटें
4. फरीदाबाद – 70 सीटें
5. फतेहाबाद – 107 सीटें
6. गुरुग्राम – 158 सीटें
7. हिसार – 32 सीटें
8. झज्जर – 100 सीटें
9. जींद – 55 सीटें
10. कैथल – 74 सीटें
11. करनाल – 160 सीटें
12. कुरुक्षेत्र – 164 सीटें
13. महेंद्रगढ़ – 196 सीटें
14. नूंह – 169 सीटें
15. पलवल – 123 सीटें
16. पंचकूला – 121 सीटें
17. पानीपत – 28 सीटें
18. रेवाड़ी – 209 सीटें
19. रोहतक – 80 सीटें
20. सिरसा – 110 सीटें
21. सोनीपत – 135 सीटें
22. यमुनानगर – 260 सीटें