40 निर्धन परिवारों को राशन सामग्री वितरीत
मां माय एंकर फाउण्डेशन, पाहवा ग्रुप ब्राय एयर प्रा. लि.व डिसेन्ट राशन डिस्ट्रीब्यूशन प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में
| Jun 27, 2021, 16:53 IST
संस्था द्वारा आगे भी इस प्रकार की सहायता उपलब्ध करायी जायेगी
उदयपुर। मां माय एंकर फाउण्डेशन, पाहवा ग्रुप ब्राय एयर प्रा. लि.व डिसेन्ट राशन डिस्ट्रीब्यूशन प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में अम्बावगढ़ में आज 40 से अधिक निर्धन परिवारों को राशन सामग्री वितरीत की।
मां माय एंकर की संस्थापिका सुष्मिता सिंघा ने बताया कि वैश्विक कोविड महामारी से बचाव व महामारी के कारण बेरोजगार हुए लोेगों की जरूरतों को पूरा करनें का प्रयास किया गया।
राशन सामग्री में लोगों को आटा, चीनी, दाल, साबुन, सेनेटाईज़र, सहित अन्य सामग्री वितरीत की गई। उल्लेखनीय हे कि संस्था द्वारा गत वर्ष कोरोना के दौरान भी कुछ क्षेत्रों में इस प्रकार की राशन सामग्री वितरीत की गई। संस्था द्वारा आगे भी इस प्रकार की सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।
