राशन विक्रेताओ ने गठित की अखिल भारतीय संघर्ष समिति
देश के राशन विक्रेताओ ने अपनी वाजिब समस्याओं को एक मंच के माध्यम से उठाने के लिये जयपुर में एक बैठक आयोजित की। जिसमें अखिल भारतीय राशन विक्रेता संघर्ष समिति का गठन किया गया। इसका मुख्यालय दिल्ली रहेगा। दिल्ली के डी सी कटारिया को संयोजक, टोंक के सरताज अहमद राजस्थान से सह संयोजक, अलवर के वेद प्रकाश गुप्ता कोषाध्यक्ष, लखनऊ के एस के गौतम को विधि सलाहकार एवं प्रवक्ता बनाया गया।
देश के राशन विक्रेताओ ने अपनी वाजिब समस्याओं को एक मंच के माध्यम से उठाने के लिये जयपुर में एक बैठक आयोजित की। जिसमें अखिल भारतीय राशन विक्रेता संघर्ष समिति का गठन किया गया। इसका मुख्यालय दिल्ली रहेगा।
उदयपुर से बैठक में भाग लेकर लौटे जिला अध्यक्ष अरविन्द जारोली ने बताया कि इस संघर्ष समिति की सर्व सम्मति से एक कोर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें दिल्ली के डी सी कटारिया को संयोजक, टोंक के सरताज अहमद राजस्थान से सह संयोजक, अलवर के वेद प्रकाश गुप्ता कोषाध्यक्ष, लखनऊ के एस के गौतम को विधि सलाहकार एवं प्रवक्ता बनाया गया।
दिल्ली से हाजी शमसुद्दीन, मध्यप्रदेश इंदौर से भारत दवे, गुना से रशीद खां ,महाराष्ट्र, मुम्बई से मोलवी शामली, सोलापुर से नितिन, छत्तीसगढ़ रायपुर से राम देव, मनोज, उत्तरप्रदेश गाजियाबाद से मांगेराम, लखनऊ से शरद अग्रवाल, हरियाणा सोनीपत से जय भगवान वर्मा, गुजरात से जिगनेश भाई, सूरत से मुन्नू भाई, राजस्थान जयपुर से दीपक कुमार जांगिड़, सवाईमाधोपुर से पृथ्वी सिंह भारद्वाज, बिहार अरहरिया से मोहम्मद रुस्तम, देवेंद्र कुमार को लिया गया है।
