जिलेभर की राशन दुकाने रही बन्द
जिला राशन विक्रेता नियोजक संघ के संघर्ष समिति के जिला संयोजक विजयराज माहेश्वरी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व में चल रही अनिश्चित कालीन हड़ताल के तहत् उदयपुर जिले की समस्त 12 तहसीलों की राशन दुकाने पूर्णतया बन्द रही।

देहात जिलाध्यक्ष रोशनलाल सामोता, सचिव अरविन्द जारोली ने बताया कि आज जिले के खेरवाड़ा, सलुम्बर, ऋषभदेव, कोटड़ा, बड़गांव, सराड़ा, गोगुन्दा, गिर्वा, झाडोल, मावली, वल्लभनगर, सेमारी, लसाडि़या तहसील हैड क्वाटर का जिला पदाधिकारियों ने दौरा कर एसडीओ को खाद्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष व देहात महामंत्री ने बताया कि जब तक सरकार हमारी मांगे नही मान लेती तब तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी।