जिले में राशन की दुकानें रही बंद
अपनी लम्बित मांगों को लेकर जिले के सभी राशन विक्रेताओं ने आज राशन की दुकाने बंद रखी। प्रदेश व्यापी बंद के दौरान जिले की 1200 व शहर की 120 दुकाने बंद रही।

अपनी लम्बित मांगों को लेकर जिले के सभी राशन विक्रेताओं ने आज राशन की दुकाने बंद रखी। प्रदेश व्यापी बंद के दौरान जिले की 1200 व शहर की 120 दुकाने बंद रही।
उदयपुर जिला अधिकृत राशन विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष विजयराज माहेश्वरी ने बताया कि संघ के द्वारा अपनी 13 सूत्रीय मांगो को लेकर, बुधवार को दुकाने बंद रखते हुये कार्य का बहिष्कार किया। इससे पूर्व मंगलवार को संघ द्वारा जिला रसद अधिकारी से मिलकर बंद की जानकारी दी गई थी।
राशन विक्रेताओं के द्वारा मांग की जा रही है कि, एपीएल आटा 65 प्रतिशत से बढाकर 100 प्रतिशत किया जाये, प्रत्येक राशन कार्ड पर 5 लीटर केरोसिन देने, डोर स्टेप डिलीवरी की व्यस्था करने, राशन विक्रेताओं को प्रति माह 15 किलो गेंहू देने, चीनी व आटा व दाल पर कमीशन बढाया जाये।
राशन डीलरों के बंद को लेकर जिला रसद अधिकारी ने जानकरी होने से इन्कार किया है।